Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-11

Ramgarh News : रक्षाबंधन पर डाक विभाग की खास पहल, 70 रुपये में देशभर भेजें हस्तनिर्मित राखी

Ramgarh News : रक्षाबंधन के पावन अवसर पर डाक विभाग ने विद्यार्थियों और आम लोगों के लिए विशेष पहल शुरू की है। इस अभियान के तहत मात्र 70 रुपये में स्पीड पोस्ट के माध्यम से देश के किसी भी हिस्से में हस्तनिर्मित राखी भेजी जा सकेगी। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता को बढ़ावा देना, पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करना और डाक सेवाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना है।


डाक विभाग के अनुसार, 70 रुपये की राशि में 55 रुपये स्पीड पोस्ट शुल्क, 10 रुपये विशेष वाटरप्रूफ राखी लिफाफे का शुल्क और 5 रुपये प्रबंधन शुल्क शामिल है। विशेष लिफाफे का उपयोग राखी को सुरक्षित और बेहतर तरीके से गंतव्य तक पहुंचाने के लिए किया जाएगा।

स्कूलों और अभिभावकों से भागीदारी की अपील

डाक विभाग ने रामगढ़ जिले के स्कूलों, विद्यार्थियों और अभिभावकों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। विभाग का कहना है कि बच्चे अपने हाथों से बनाई गई राखियों को डाक विभाग के माध्यम से अपने भाई-बहनों और प्रियजनों तक भेज सकते हैं।

विभाग के अनुसार, यह पहल न केवल भाई-बहन के स्नेह को दूर-दराज तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी, बल्कि बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और डाक सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !