Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-30

Ramgarh News : रामगढ़ के मांडू में जमीन विवाद में रजिस्ट्रार की पत्थर से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Ramgarh News : जिले के मांडू थाना क्षेत्र के रबोध गांव में जमीन विवाद को लेकर गिरिडीह में पदस्थापित रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मांडू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।


मई में खरीदी थी 11 डिसमिल जमीन, बोरिंग कराने पहुंचे थे

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बालेश्वर पटेल ने रबोध गांव में मई महीने में 11 डिसमिल जमीन खरीदी थी। मंगलवार को वह अपनी जमीन पर बोरिंग कराने पहुंचे थे। इसी दौरान जमीन को लेकर विवाद हो गया और उन पर पत्थरों से हमला कर दिया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी है और हत्या के कारणों की गहन जांच कर रही है।

विधायक ने कई लोगों पर लगाया हत्या का आरोप, गिरफ्तारी की मांग

मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोप लगाया कि चतरा से 12 से 14 लोग आए थे और उन्होंने बालेश्वर पटेल की निर्मम हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि झारखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और इस मामले में शामिल सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !