Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-25

Ramgarh News : PVUNL की बड़ी उपलब्धि, 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू

Ramgarh News : रामगढ़ जिले स्थित पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी दूसरी 800 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट (यूनिट-2) का वाणिज्यिक परिचालन (सीओडी) 25 जून 2026 से सफलतापूर्वक शुरू कर दिया है। एनटीपीसी और जेबीवीएनएल के संयुक्त उपक्रम पीवीयूएनएल की इस उपलब्धि से झारखंड समेत अन्य लाभार्थी राज्यों को विश्वसनीय और सतत बिजली आपूर्ति को नई मजबूती मिलेगी।



यूनिट-1 और यूनिट-2 के सफल संचालन के साथ पीवीयूएनएल ने मात्र सात महीनों में 1600 मेगावाट उत्पादन क्षमता राष्ट्र को समर्पित कर दी है। यह उपलब्धि कंपनी की तकनीकी दक्षता, उत्कृष्ट परियोजना प्रबंधन और कर्मचारियों की प्रतिबद्धता का परिणाम मानी जा रही है।

सीईओ ए.के. सहगल ने कर्मचारियों, सरकार और स्थानीय समुदाय का जताया आभार

इस अवसर पर आयोजित समारोह में पीवीयूएनएल के सीईओ ए.के. सहगल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। श्री सहगल ने इस सफलता का श्रेय कर्मचारियों, अभियंताओं, श्रमिकों, परियोजना भागीदारों, झारखंड सरकार, जिला प्रशासन और स्थानीय समुदाय के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि टीम भावना और सभी के सामूहिक प्रयास से यह महत्वपूर्ण उपलब्धि संभव हो सकी है।

उन्होंने बताया कि पीवीयूएनएल युवाओं और महिलाओं के कौशल विकास, आजीविका संवर्धन तथा सामुदायिक विकास के क्षेत्र में भी लगातार कार्य कर रहा है। यूनिट-2 का सफल संचालन झारखंड सहित देश की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने और ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !