Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-22

Ranchi Crime News: रांची में आयकर अधिकारी बताकर रिटायर्ड सैनिक को दी धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Ranchi Crime News: रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सेवानिवृत्त सैनिक ने कुछ लोगों पर दुकान में पहुंचकर धमकाने और दबाव बनाने का आरोप लगाया है. मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है.

शिकायतकर्ता नरेश प्रसाद मेहता के अनुसार, मितल भंडार से जुड़े राहुल अग्रवाल समेत तीन लोग उनकी दुकान पर पहुंचे थे. आरोप है कि उनमें से एक व्यक्ति ने खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताते हुए जांच के नाम पर उन्हें डराने की कोशिश की.

पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने फर्जी मामले में फंसाने और दुकान बंद कराने की धमकी दी. शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि उनके साथ एक हथियारबंद सुरक्षाकर्मी मौजूद था, जिसने सफारी सूट पहन रखा था और उसके पास बंदूक थी.

नरेश प्रसाद मेहता ने आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान यह भी कहा गया कि प्रशासनिक अधिकारी भी इस मामले में कुछ नहीं कर पाएंगे. इसके अलावा उनके परिवार के लोगों को फोन कर समझौता करने का दबाव बनाने की बात भी सामने आई है.

कोतवाली थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस सभी आरोपों की पड़ताल में जुटी हुई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !