Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-26

Ranchi Murder : युवक ने प्रेमिका की गोली मारकर की हत्या, फिर घर जाकर खुद भी दी जान

Ranchi : रांची में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत केडीएच ग्राउंड के पास एक युवक ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी युवक अपने घर पहुंचा और खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह युवक ने केडीएच ग्राउंड के पास अपनी प्रेमिका को रोका। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई, जिसके बाद अचानक युवक ने युवती पर गोली चला दी। गोली लगते ही युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।


इधर, आरोपी युवक सीधे अपने घर पहुंचा और वहां खुद को भी गोली मार ली। इस घटना में उसकी भी जान चली गई। सूचना मिलते ही खलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मामला सामने आ रहा है, हालांकि घटना के पीछे के कारणों की विस्तृत जांच जारी है। इलाके में घटना के बाद से दहशत और शोक का माहौल है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !