Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-24

Ranchi News: खेलगांव हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में हंगामा, रिटायर्ड कर्नल पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप

Ranchi News: राजधानी रांची के खेलगांव हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रहने वाले एक रिटायर्ड कर्नल पर पड़ोसी महिला के साथ छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है। पीड़िता नीतू सिंह ने खेलगांव थाना में दर्ज प्राथमिकी में बताया कि घटना बीते शाम करीब साढ़े सात बजे की है, जब वह अपने बेटे को साइकिल चलाने के लिए सेक्टर-1, ब्लॉक-12 स्थित पार्किंग एरिया में लेकर गई थीं। इसी दौरान ऊपर के फ्लैट में रहने वाले रिटायर्ड कर्नल पवन कुमार सिंह उर्फ पीके सिंह अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचे।

विरोध करने पर भड़के आरोपी, महिला की बांह पकड़ की अश्लील हरकत
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी जबरन बातचीत करने लगा और विरोध करने पर उसकी बांह पकड़कर अश्लील हरकत करने लगा। महिला के विरोध जताने पर आरोपी और उसका साथी आक्रोशित हो गए। आरोप है कि दोनों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे महिला के हाथ में गंभीर चोट आई। घटना के दौरान पार्किंग एरिया में अफरा-तफरी मच गई और महिला मदद के लिए चिल्लाने लगी।

बीच-बचाव करने पहुंचे पति पर भी हमला, सिर फटने से हुए लहूलुहान
शोर सुनकर जब महिला के पति मनीष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने की कोशिश की, तब आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। लोहे की रॉड से किए गए हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायल दंपती को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

नामजद प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के अगले दिन भी उन्हें धमकियां दी गईं। मामले को लेकर खेलगांव थाना पुलिस ने रिटायर्ड कर्नल पवन कुमार सिंह और उनके अज्ञात साथी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !