Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-19

Ranchi News: चान्हो में टीबी जांच शिविर आयोजित, 8 लोगों में मिले संदिग्ध लक्षण

Ranchi News: रांची जिले के चान्हो टीयू क्षेत्र में 100 दिवसीय टीबी अभियान के तहत सोमवार को पंचायत भवन पंडरी में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. इस दौरान हाई रिस्क श्रेणी में शामिल पंडरी और बलसोकरा गांव के लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई.

शिविर में कुल 89 लोगों ने हिस्सा लिया. इनमें से 87 लोगों की हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन से जांच की गई, जिसमें 36 महिलाएं और 51 पुरुष शामिल रहे.

जांच के दौरान 8 लोगों में टीबी के संभावित लक्षण पाए गए. वहीं 12 लोगों की सीवाई-टीबी जांच भी की गई. इसके अलावा 8 लोगों को बलगम जांच के लिए स्पुटम कंटेनर उपलब्ध कराया गया.

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर में शामिल सभी लोगों का निक्षय पोर्टल पर पंजीकरण किया. साथ ही लोगों को टीबी के लक्षण, समय पर जांच और इलाज के महत्व के बारे में जागरूक भी किया गया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !