Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-11

Ranchi News: झारखंड पुलिस मुख्यालय में जन सूचना पदाधिकारी बदले, दीपक कुमार शर्मा को मिली जिम्मेदारी

Ranchi News: झारखंड पुलिस मुख्यालय में जन सूचना पदाधिकारी की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, पुलिस अधीक्षक (अभियान) दीपक कुमार शर्मा, भापुसे को पुलिस मुख्यालय, झारखंड, रांची का जन सूचना पदाधिकारी नामित किया गया है।


पुलिस मुख्यालय से जुड़े RTI आवेदनों के निस्तारण की होगी जिम्मेदारी

आरटीआई एक्ट, 2005 की धारा 5(1) के प्रावधानों के तहत दीपक कुमार शर्मा को यह जिम्मेदारी दी गई है। आदेश के मुताबिक, यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी और पुलिस मुख्यालय से संबंधित सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत मिलने वाले आवेदनों के निस्तारण की जिम्मेदारी जन सूचना पदाधिकारी के रूप में उनकी होगी। यह आदेश महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के आदेशानुसार जारी किया गया है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !