Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-21

Ranchi News: परीक्षा केंद्र के बाहर हथियार लेकर पहुंचा नाबालिग, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

Ranchi News: रांची के तुपुदाना थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक नाबालिग को देसी कट्टा के साथ पकड़ा है। पुलिस को शुक्रवार सुबह ION Digital Exam Center के आसपास एक युवक के हथियार लेकर घूमने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।



पुलिस को देखते ही भागने लगा, घेराबंदी कर पकड़ा

सूचना के आधार पर पुलिस ने परीक्षा केंद्र के आसपास छापेमारी की। केंद्र से करीब 300 मीटर दूर एक नाबालिग पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने हथियार जब्त कर नाबालिग को हिरासत में ले लिया।


कट्टा देने वाले की तलाश में जुटी पुलिस

पूछताछ में नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसे यह हथियार किसी दूसरे व्यक्ति ने दिया था। अब पुलिस उस व्यक्ति की पहचान और तलाश में जुटी है, जिसने नाबालिग को कट्टा उपलब्ध कराया था। पुलिस के मुताबिक, पकड़ा गया नाबालिग धुर्वा थाना क्षेत्र के सेक्टर-2 का रहने वाला है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे बाल सुधार केंद्र भेज दिया गया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !