Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-19

Ranchi News: पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का मशाल जुलूस, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

Ranchi News: रांची में रविवार को कांग्रेस ने देशभर में हो रहे कथित पेपर लीक मामलों के विरोध में छात्रों की गूंज अभियान के तहत विशाल मशाल जुलूस निकाला। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसमें हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, पेपर लीक पर रोक और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा की मांग करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।


वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए आरोप लगाया कि लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने सभी प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी भर्तियों का वार्षिक कैलेंडर जारी करने, परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने तथा पेपर लीक के मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !