Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-28

Ranchi News: रक्षाबंधन पर रांची पुलिस ने बालाश्रय व प्रेमाश्रय के बच्चों संग बांटी खुशियां

Ranchi News: रक्षाबंधन के दिन रांची पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शुक्रवार को शहर के बालाश्रय और प्रेमाश्रय पहुंचे और वहां रह रहे बच्चों के साथ त्योहार की खुशियां बांटी. वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक यातायात और कोतवाली एएसपी पंडरा स्थित बालाश्रय पहुंचे. इसके बाद अधिकारियों ने चुटिया स्थित प्रेमाश्रय में भी बच्चों से मुलाकात की.

बच्चों ने पुलिस अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधी. अधिकारियों ने भी बच्चों के साथ काफी समय बिताया और उनके साथ बैठकर भोजन किया. इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बच्चों से पढ़ाई को लेकर बातचीत की. उन्होंने बच्चों की पसंद और उनके भविष्य के सपनों के बारे में भी जाना.



अधिकारियों ने बच्चों को उपहार देकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं. बच्चों के साथ बातचीत के दौरान पुलिस अधिकारियों ने उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बच्चों को सुरक्षित माहौल के साथ प्यार और सम्मान मिलना जरूरी है. इस तरह के आयोजन बच्चों के चेहरे पर खुशी लाने के साथ उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं.

उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों और पुलिस के बीच भरोसे का रिश्ता मजबूत होता है. कार्यक्रम के दौरान संबंधित थानों के पुलिस अधिकारी और अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !