Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-02

Ranchi News: रांची के हटिया से दिनदहाड़े नाबालिग लड़की का अपहरण, जगन्नाथपुर थाने में मामला दर्ज

Ranchi News: राजधानी रांची के हटिया इलाके से एक नाबालिग लड़की के कथित अपहरण का मामला सामने आया है. इस संबंध में लड़की के पिता ने जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

शिकायत में बताया गया है कि 1 अगस्त की दोपहर करीब एक बजे हटिया के प्रेम नगर रोड नंबर-4 स्थित सुरेंद्र इनक्लेव के पास एक सफेद रंग की कार आई. कार में सवार अज्ञात लोग उनकी नाबालिग बेटी को अपने साथ बैठाकर ले गए.

परिजनों का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन लड़की का कोई पता नहीं चल सका.

इसके बाद नाबालिग के पिता ने जगन्नाथपुर थाना पहुंचकर पुलिस से बेटी को जल्द खोजकर सुरक्षित बरामद करने की गुहार लगाई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !