Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-18

Ranchi News: रांची में कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, राहुल गांधी करेंगे शिरकत

Ranchi: झारखंड में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से कांग्रेस ने बड़ी पहल की है। राहुल गांधी के संभावित दौरे के बीच झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) अध्यक्षों के लिए 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है।
यह प्रशिक्षण शिविर 22 मार्च से 31 मार्च 2026 तक पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित ट्राइबल रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर (TRTC) में आयोजित किया जाएगा। शिविर में झारखंड के साथ-साथ ओडिशा के DCC अध्यक्ष भी भाग लेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण शिविर के दौरान संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका, जनसंपर्क बढ़ाने तथा राजनीतिक रणनीति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा और प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कार्यक्रम की विशेष बात यह है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शिविर के दौरान एक दिन शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिला अध्यक्षों से अपील की है कि वे 21 मार्च की शाम तक अथवा 22 मार्च को सुबह 10 बजे से पहले प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें।

धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि राहुल गांधी का इस कार्यक्रम में शामिल होना संगठन के लिए गौरव की बात है और इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल और अधिक सुदृढ़ होगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !