Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-30

Ranchi News: रिम्स के पीजी छात्र की संदिग्ध मौत, कटहल मोड़ स्थित मकान से मिला शव

Ranchi: राजधानी रांची में स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के सर्जरी विभाग के पीजी प्रथम वर्ष के छात्र डॉ. सानु सनल बरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव कटहल मोड़ स्थित एक मकान से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग के पूर्व निदेशक के पुत्र थे
जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय डॉ. सानु सनल बरवार स्वास्थ्य विभाग के पूर्व निदेशक हिमांशु शेखर के पुत्र थे। वे मूल रूप से नगड़ी थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं और वर्तमान में रिम्स के सर्जरी विभाग में पीजी प्रथम वर्ष के छात्र के रूप में अध्ययनरत थे।

मौत के कारणों का नहीं चला है पता
फिलहाल उनकी मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

रिम्स में शोक का माहौल
घटना के बाद रिम्स के छात्रों, चिकित्सकों और परिजनों में शोक की लहर है। सहपाठियों और चिकित्सकों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही मौत से जुड़े तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !