Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-10

Ranchi News: सरकारी अस्पतालों में दवाओं की कमी नहीं होगी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए निर्देश

Ranchi News : झारखंड सरकार ने सरकारी अस्पतालों में दवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 67 करोड़ 37 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया है। स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों को आवश्यक और जीवनरक्षक दवाओं का पर्याप्त भंडार बनाए रखने का निर्देश दिया है।


एंटी-स्नेक वेनम और एंटी-रेबीज दवाओं पर विशेष जोर

विभाग ने सर्पदंश और कुत्ते के काटने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए एंटी-स्नेक वेनम (ASV) और एंटी-रेबीज वैक्सीन की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित करने को कहा है। खासकर ग्रामीण और वन क्षेत्रों के अस्पतालों में इन दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने पर जोर दिया गया है।

बारिश के मौसम से पहले तैयारी पूरी करने का निर्देश

स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया, डेंगू और डायरिया जैसी मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए आवश्यक दवाओं की खरीद प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दवा खरीद में यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि खरीदी जाने वाली दवाओं की कम से कम 80 प्रतिशत शेल्फ लाइफ शेष हो। अस्पतालों को अनिवार्य दवा सूची के अनुसार ही खरीदारी करनी होगी और इसकी निगरानी की जिम्मेदारी संबंधित सिविल सर्जनों को सौंपी गई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !