Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-16

Ranchi News: ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ाया, दो आरोपी गिरफ्तार

Ranchi: एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के बैंक खातों से पैसे उड़ाने वाले अंतरराज्यीय ठग गिरोह का रांची पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन एटीएम कार्ड, दो मोबाइल फोन और फर्जी नंबर प्लेट लगी एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से अलग-अलग जिलों में एटीएम ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

जानकारी के अनुसार 14 मार्च 2026 को रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खातों से पैसे निकालने वाला गिरोह शहर के विभिन्न इलाकों में सक्रिय है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद एसपी के नेतृत्व में सभी थानों की संयुक्त टीम गठित कर शहर के कई स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान पकड़े गए आरोपी
वाहन जांच के दौरान बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र स्थित बीआईटी रेलवे ओवरब्रिज के पास पुलिस को नीले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो युवक संदिग्ध हालत में दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों युवक बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर जुमार पुल के पास दोनों को पकड़ लिया।

पुलिस ने जब उनसे बाइक के कागजात मांगे तो वे कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। तलाशी लेने पर उनके पास से तीन एटीएम कार्ड और दो मोबाइल फोन बरामद हुए, जबकि बाइक पर लगी नंबर प्लेट भी फर्जी पाई गई।

मदद के बहाने बदल देते थे कार्ड
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एटीएम केंद्रों पर लोगों की मदद करने का बहाना बनाकर उनका कार्ड बदल देते थे। इसके बाद बदले गए कार्ड का इस्तेमाल कर संबंधित खातों से पैसे निकाल लेते थे।

पुलिस के अनुसार आरोपी रांची में भी इसी तरह की ठगी की घटनाओं को अंजाम देने के इरादे से आए थे। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि वे पहले भी झारखंड के कई जिलों में इस तरह की घटनाएं कर चुके हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
पुलिस ने जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान इस प्रकार हुई है—
विक्रम कुमार शर्मा उर्फ बिट्टू (26 वर्ष), निवासी हादसा, थाना हिसुआ, जिला नवादा, बिहार
• धनंजय कुमार सिंह (36 वर्ष), निवासी धमौल, थाना हिसुआ, जिला नवादा, बिहार

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। झारखंड और बिहार के विभिन्न जिलों—जैसे धनबाद, जमशेदपुर और गिरिडीह—में भी इनके खिलाफ ठगी और चोरी के मामले सामने आए हैं। कई घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के पास मौजूद हैं, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !