Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-20

Ranchi News: BNS समेत नए कानूनों के क्रियान्वयन पर झारखंड सरकार की नजर, हर महीने होगी समीक्षा

Ranchi News: झारखंड में नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्य सरकार ने निगरानी बढ़ा दी है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने नए कानूनों के तहत हो रहे कामकाज की नियमित समीक्षा के लिए हर महीने बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया है। समीक्षा के दौरान कानून लागू करने में आ रही दिक्कतों और उनकी प्रगति पर चर्चा होगी।


नए आपराधिक कानूनों से जुड़े मामलों की समीक्षा प्रत्येक महीने की 1 और 15 तारीख को की जाएगी। यदि निर्धारित तारीख को अवकाश रहता है, तो अगले कार्यदिवस पर बैठक आयोजित होगी। बैठक में नए कानूनों के तहत दर्ज मामलों, जांच, अभियोजन, फोरेंसिक जांच और अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। संबंधित अधिकारियों से लंबित मामलों और सामने आ रही समस्याओं की जानकारी भी ली जाएगी।




21 अगस्त को पहली बैठक, ACS करेंगे अध्यक्षता

नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन को लेकर पहली समीक्षा बैठक 21 अगस्त को सुबह 11:30 बजे होगी। इसकी अध्यक्षता गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव करेंगे। नरेंद्र कुमार सिंह को समीक्षा प्रक्रिया का नोडल अधिकारी बनाया गया है। वह बैठक की तैयारी के साथ-साथ संबंधित विभागों और अधिकारियों के बीच समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे। बैठक में पुलिस विभाग, अभियोजन, फोरेंसिक लैब और NIC-CJIS से जुड़े अधिकारी शामिल होंगे। अधिकारियों को नए कानूनों के क्रियान्वयन की मौजूदा स्थिति और उसमें आ रही व्यावहारिक चुनौतियों की जानकारी प्रस्तुत करनी होगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !