Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-07

Ranchi News : ईडी रांची के संयुक्त निदेशक को कोलकाता का अतिरिक्त प्रभार

Ranchi News : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) रांची के संयुक्त निदेशक प्रभाकर प्रभात को कोलकाता ईडी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रवर्तन निदेशालय मुख्यालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।बताया गया है कि मार्च 2026 में हुए तबादले के दौरान प्रभाकर प्रभात को रायपुर ईडी से स्थानांतरित कर रांची जोनल कार्यालय में संयुक्त निदेशक के पद पर पदस्थापित किया गया था। अब उन्हें रांची के साथ-साथ कोलकाता कार्यालय की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

मार्च में ही हुई थी नई पोस्टिंग

प्रभाकर प्रभात इससे पहले रायपुर ईडी में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत थे। केंद्र सरकार द्वारा किए गए फेरबदल में उन्हें झारखंड ईडी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब अगले आदेश तक वे रांची और कोलकाता दोनों जोनल कार्यालयों का कार्यभार संभालेंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !