Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-29

Ranchi News : तीन घंटे चली बैठक, लेकिन राज्यसभा उम्मीदवार पर कांग्रेस की तस्वीर अब भी धुंधली

Ranchi News :  झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर कांग्रेस नेताओं की अहम बैठक हुई। करीब तीन घंटे तक चली इस बैठक में उम्मीदवार चयन और सीट बंटवारे को लेकर विस्तार से चर्चा हुई, लेकिन उम्मीदवार के नाम पर अंतिम सहमति नहीं बन सकी।बैठक में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू, सह प्रभारी शीरी बेला प्रसाद, तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश मौजूद रहे।


स्थानीय उम्मीदवार की मांग से बढ़ी हलचल


रांची एयरपोर्ट पहुंचने पर कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने कहा कि पार्टी झारखंड से स्थानीय चेहरे को ही राज्यसभा भेजना चाहती है। उन्होंने यह भी दावा किया कि महागठबंधन दोनों सीटों पर जीत दर्ज करेगा और कांग्रेस को उसकी एक सीट मिलनी चाहिए।

स्थानीय उम्मीदवार की बात सामने आने के बाद कांग्रेस के अंदर टिकट को लेकर हलचल तेज हो गई है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम संभावित उम्मीदवारों के तौर पर चर्चा में हैं।


कई दिग्गज नेताओं के नाम चर्चा में


सूत्रों के मुताबिक राजेश ठाकुर, धीरज साहू, फुरकान अंसारी, प्रदीप बलमुचू और सुबोधकांत सहाय का नाम संभावित दावेदारों में शामिल है। अब सबकी नजर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झामुमो के अंतिम रुख पर टिकी हुई है। राज्यसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन के भीतर चल रही रणनीतिक बैठकों से आने वाले दिनों में झारखंड की राजनीति और गर्माने के संकेत मिल रहे हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !