Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-23

Ranchi News : मोराबादी से लौट रही युवती से छेड़खानी, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा

Ranchi News : रांची में मोराबादी से घर लौट रही एक युवती के साथ छेड़खानी और अगवा करने की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया।


ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले किया, जांच जारी


पीड़िता कोमल मुण्डा ने लालपुर थाना में दिए आवेदन में बताया कि वह मोराबादी स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी परिसर से लौट रही थी। इसी दौरान प्रोफेसर कॉलोनी करम टोली के पास एक युवक ने उसके साथ छेड़खानी की और जबरन पकड़ने की कोशिश की।

युवती के विरोध और शोर मचाने पर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी ने अपना नाम विनय बताया है, जो हरियाणा के भिवानी का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !