Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-01

Ranchi News : रांची रातू रोड से लापता हुआ सुनने में असमर्थ युवक, परिवार ने लोगों से मांगी मदद

Ranchi News : राजधानी रांची के झिरी स्थित शिव विहार कॉलोनी निवासी प्रत्यूष कुमार रविवार सुबह करीब 11 बजे से लापता हैं। परिजनों के अनुसार वह रातू रोड क्षेत्र से अचानक गायब हो गए, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के मुताबिक, लापता होने के समय प्रत्यूष कुमार ने हरे रंग की शर्ट पहन रखी थी और उनके पास सफेद रंग का तौलिया था। परिवार ने बताया कि वह सुनने में असमर्थ हैं और केवल सुनने की मशीन की सहायता से ही सुन पाते हैं।

परिजन लगातार कर रहे हैं तलाश, लोगों से सहयोग की अपील

युवक के लापता होने के बाद परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और परिचित लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। आसपास के इलाकों में खोजबीन की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है।
परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को प्रत्यूष कुमार कहीं दिखाई दें या उनके बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल मोबाइल नंबर 6207950521 पर संपर्क करें।
परिवार का कहना है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा दी गई छोटी-सी जानकारी भी प्रत्यूष कुमार को सुरक्षित घर पहुंचाने में मददगार साबित हो सकती है। उन्होंने लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने और युवक की तलाश में सहयोग करने की अपील की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !