Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-08

Ranchi News : रांची रेलवे स्टेशन पर 13 किलो गांजा बरामद, आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई

Ranchi News : रेल सुरक्षा बल (RPF) रांची मंडल द्वारा चलाए जा रहे सतर्कता और जांच अभियान के तहत रांची रेलवे स्टेशन पर 13 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। यह कार्रवाई रेल सुरक्षा बल के कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर की गई।जानकारी के अनुसार, 6 मई 2026 को आरपीएफ पोस्ट रांची और आरपीएफ टीम रांची के अधिकारी एवं जवान उप निरीक्षक सूरज पांडे के पर्यवेक्षण में स्टेशन पर चेकिंग ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन संख्या 18523 एक्सप्रेस के रांची स्टेशन पहुंचने पर कोच संख्या A-2 की सीट संख्या 37 के नीचे एक हरे रंग का ट्रॉली बैग लावारिस और संदिग्ध अवस्था में मिला।


डीडी किट जांच में गांजा होने की पुष्टि


संदेह होने पर ट्रॉली बैग की जांच की गई, जिसमें भूरे रंग के प्लास्टिक रैपर में लिपटे कई पैकेट मिले। प्रथम दृष्टया यह गांजा प्रतीत होने पर इसकी सूचना तत्काल सहायक सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ मुरी एस.सी. सहाय को दी गई। उनके मौके पर पहुंचने के बाद सभी कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए बैग की विस्तृत जांच की गई।

जांच के दौरान बैग से कुल 13 पैकेट मादक पदार्थ बरामद हुआ। डीडी किट से जांच करने पर पदार्थ गांजा पाया गया। सभी पैकेटों का वजन करने पर कुल 13 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।


जीआरपी को सौंपा गया जब्त गांजा


बरामद गांजा को आरपीएफ टीम रांची के एएसआई अनिल कुमार ने सहायक सुरक्षा आयुक्त की मौजूदगी में जब्त किया। सभी कानूनी औपचारिकताओं के बाद जब्त गांजा को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी थाना रांची को सौंप दिया गया।

इस अभियान में आरपीएफ पोस्ट रांची के उप निरीक्षक सूरज पांडे और संजय कुमार के साथ आरपीएफ टीम के एएसआई अनिल कुमार, आर.के. सिंह, दिनेश प्रसाद एवं हेमंत शामिल थे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !