Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-06

Ranchi News : सांसद बीडी राम ने फिर उठाए कुलपति पर सवाल, राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग

Ranchi News :  सांसद बीडी राम ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति दिनेश सिंह के खिलाफ एक बार फिर राज्यपाल से शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ए.के. सिंह कॉलेज के साथ भेदभाव किया जा रहा है। बीडी राम इस कॉलेज के अध्यक्ष भी हैं।


सांसद का कहना है कि कॉलेज को विज्ञान संकाय, गणित और दर्शनशास्त्र में नामांकन की अनुमति नहीं दी गई, जबकि विश्वविद्यालय को सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करा दिए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुलपति नियमों के विपरीत मनमाने ढंग से निर्णय ले रहे हैं।

पिछले साल भी विवाद, बैठक की सूचना नहीं देने और शासी निकाय भंग करने का आरोप

शिकायत में सांसद ने कहा कि पिछले वर्ष कॉलेज की शासी निकाय को गलत तरीके से भंग कर दिया गया था। बाद में राज्यपाल के हस्तक्षेप के बाद उसे पुनः बहाल किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नामांकन से जुड़ी पहली बैठक की सूचना कॉलेज को नहीं दी गई।

बीडी राम के अनुसार, दूसरी बैठक में कॉलेज के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और सभी जरूरी दस्तावेज जमा किए। इसके बावजूद कुछ विषयों में नामांकन की अनुमति नहीं दी गई। सांसद ने राज्यपाल से मामले में हस्तक्षेप कर कॉलेज को सभी विषयों में नामांकन की अनुमति दिलाने और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !