Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-25

Ranchi News : सुखदेवनगर में बंद घर को बनाया निशाना, नकदी और जेवर की चोरी

Ranchi News : रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में चोरों ने सूने पड़े घर में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाश घर का ताला तोड़कर नकदी, जेवर और कई कीमती सामान लेकर फरार हो गए। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।


पीड़ित मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि वह चतरा सिविल कोर्ट में कार्यरत हैं। घटना के समय वह चतरा में थे, जबकि उनकी पत्नी बच्चों के साथ मायके गई हुई थीं। इसी दौरान चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया।

घर लौटने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और अंदर सामान बिखरा पड़ा है। गोदरेज, अटैची, पूजा घर की अलमारी और दिवान का लॉकर भी टूटा मिला।


नकदी, जेवर और घरेलू सामान की चोरी


पीड़ित के अनुसार, घर से 16 से 18 हजार रुपये नकद, सोने और चांदी के जेवर, महंगी साड़ियां, कपड़े और इंडक्शन चूल्हा चोरी हो गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !