Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-07

Ranchi News : JPSC-JSSC विवाद पर विधानसभा में बवाल, CBI जांच की मांग पर ठप हुई कार्यवाही

Ranchi News : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान प्रतियोगी और नियुक्ति परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं का मुद्दा जोर-शोर से उठा। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मामले की अदालत की निगरानी में CBI जांच कराने की मांग करते हुए तत्काल चर्चा की मांग की। हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष को सदन की कार्यवाही दोपहर 12:30 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।


नेता प्रतिपक्ष ने उठाई CBI जांच की मांग

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच केवल अदालत की निगरानी में CBI से ही संभव है। उन्होंने इस मुद्दे पर तत्काल चर्चा कराने की मांग की। इस पर संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि पहले हुई बैठक में भी इस विषय पर चर्चा कराने पर सहमति बनी थी।


इसी दौरान विधायक प्रदीप यादव अपनी बात रखने के लिए खड़े हुए, लेकिन भाजपा के विधायक वेल में पहुंच गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते सदन में जोरदार हंगामा शुरू हो गया।

हंगामे के बीच अध्यक्ष ने स्थगित की कार्यवाही

लगातार शोर-शराबे और विरोध के कारण सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल सकी। स्थिति को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही दोपहर 12:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

भाजपा का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच अदालत की निगरानी में CBI से कराई जानी चाहिए, जबकि सरकार का कहना है कि इस मुद्दे पर सदन में चर्चा के लिए पहले ही सहमति बन चुकी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !