Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-03

Ranchi Petrol Diesel Price: रांची में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें नई कीमत

Ranchi: राजधानी रांची में वाहन चलाने वालों के लिए आज से खर्च बढ़ गया है. पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमत में 38 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है.  नई कीमत लागू होने के बाद रांची में पेट्रोल 105.64 रुपये और डीजल 100.87 रुपये प्रति लीटर हो गया है. पेट्रोल-डीजल के अलावा एक्स्ट्रा प्रीमियम और एक्स्ट्रा ग्रीन की कीमत में भी 38 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है.

3 सितंबर की सुबह से बदले दाम
झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रवक्ता प्रमोद कुमार ने बताया कि राज्य में पेट्रोल और डीजल के दाम 38 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं. तेल कंपनियों की ओर से नई कीमतें डीलरों को भेज दी गई थीं. इसके बाद नई दरें 3 सितंबर की सुबह 6 बजे से लागू हो गईं. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से जारी कीमतों के मुताबिक, 2 सितंबर को रांची में पेट्रोल 105.26 रुपये प्रति लीटर था. अब इसमें 38 पैसे की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत 105.64 रुपये प्रति लीटर हो गई है. इसी तरह डीजल पहले 100.49 रुपये प्रति लीटर था. बढ़ोतरी के बाद इसकी नई कीमत 100.87 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

एक्स्ट्रा प्रीमियम और एक्स्ट्रा ग्रीन भी महंगे
पेट्रोल के दूसरे विकल्पों की कीमत में भी इजाफा हुआ है. एक्स्ट्रा प्रीमियम (एक्सपी95) की कीमत 114.17 रुपये से बढ़कर 114.55 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं, एक्स्ट्रा ग्रीन (एक्स) अब 105.99 रुपये की जगह 106.37 रुपये प्रति लीटर में मिलेगा.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !