Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-13

Sahebganj News : 780 ग्राम के नवजात को मिली नई जिंदगी, साहिबगंज SNCU की बड़ी सफलता

Sahebganj News : सदर अस्पताल साहिबगंज स्थित स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) ने बेहद कम वजन वाले नवजात बच्चे का सफल इलाज कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जन्म के समय बच्चे का वजन मात्र 780 ग्राम था, लेकिन 55 दिनों की लगातार देखभाल और इलाज के बाद बच्चा स्वस्थ होकर घर लौट गया।सिविल सर्जन रामदेव पासवान और उपाधीक्षक देवेश कुमार के मार्गदर्शन में SNCU की टीम ने बच्चे का इलाज किया। नोडल पदाधिकारी एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. फरोग हसन, डॉ. आशुतोष कुमार और डॉ. राजेश कुमार यादव की निगरानी में बच्चे की लगातार देखभाल की गई।


समय से पहले हुआ था जन्म


अस्पताल प्रबंधन के अनुसार रफीदा खातून के बच्चे का जन्म 17 मार्च 2026 को समय से पहले हुआ था। गर्भावस्था की अवधि 30 सप्ताह थी और बच्चे का वजन अत्यंत कम होने के कारण उसे ELBW श्रेणी में रखा गया था। जन्म के तुरंत बाद बच्चे को SNCU में भर्ती किया गया।

डॉक्टरों ने बताया कि इतने कम वजन वाले बच्चे को संक्रमण से बचाना और उसका वजन बढ़ाना बड़ी चुनौती थी। इसके लिए SNCU टीम ने Cluster Care तकनीक का इस्तेमाल किया। इसके तहत बच्चे को एक साथ चिकित्सा, नर्सिंग और पोषण संबंधी देखभाल दी गई, ताकि उसे बार-बार छूने की जरूरत न पड़े और स्थिर वातावरण बना रहे।


परिजनों को भी दिया गया प्रशिक्षण


अस्पताल में Family Participatory Care के तहत परिजनों को भी विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इसमें स्तनपान, साफ-सफाई, OG Feed, KS Feed और नवजात की देखभाल के तरीके बताए गए। डिस्चार्ज के समय बच्चे का वजन बढ़कर 1210 ग्राम हो गया था।

सिविल सर्जन रामदेव पासवान ने इसे जिला स्वास्थ्य विभाग के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने SNCU के नर्सिंग स्टाफ, CHO और डॉक्टरों की टीम की सराहना की। वहीं बच्चे के परिजनों ने डॉक्टरों और अस्पताल कर्मियों का आभार जताते हुए कहा कि उनके बच्चे को नई जिंदगी मिली है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !