Sahibganj Accident News: साहिबगंज में सोमवार देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभनपुर मठिया (डेरा पीपल पेड़) के पास रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है. तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पीपल के पेड़ से टकरा गई, जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.
गश्ती दल ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना के महादेवगंज गश्ती दल मौके पर पहुंचा. पुलिस टीम ने तुरंत दोनों घायलों को उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया. हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया.
मृतकों की पहचान, भोज से लौट रहे थे दोनों युवक
जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान सनोज कुमार यादव (निवासी तालबन्ना) और बादल यादव (निवासी शोभापुर भट्ठा) के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों युवक मोटरसाइकिल से साहिबगंज से महादेवगंज की ओर जा रहे थे. इसी दौरान मठिया स्थित पीपल के पेड़ के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए.
पुलिस ने परिजनों को दी सूचना, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू
घटना के बाद वहां से गुजर रही मुफस्सिल थाना की गश्ती टीम ने तुरंत दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को इसकी सूचना दी. मंगलवार सुबह पुलिस दोनों शवों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी रही. बताया जा रहा है कि दोनों युवक किसी भोज कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया.
एक युवक की होने वाली थी सगाई
इस दर्दनाक हादसे से दोनों परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है. मृतक सनोज कुमार यादव के पिता राजकुमार यादव ने बताया कि सनोज की बुधवार को सगाई (छेका) होने वाली थी. लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
मामले की जांच में जुटी पुलिस