Sahibganj: साहिबगंज जिले के तालझारी थाना अंतर्गत महाराजपुर रेलवे स्टेशन पर एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से ही स्थानीय क्षेत्र में भारी आक्रोश और तनाव का माहौल है।
विश्वास दिलाकर ले गया स्टेशन
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने घर के समीप स्थित अपने जीजा की चाय की दुकान पर कम कर रही थी। इसी बीच आरोपी युवक वहां पहुंचा और लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ स्टेशन की ओर ले गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पास करीब 15 मिनट तक शादी का झांसा देकर उसे अपने जाल में फंसाया।
इसके बाद वह उसे साइडिंग में खड़ी एक ट्रेन के एकांत डिब्बे में ले गया, जहां उसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना के तुरंत बाद आरोपी कहां से फरार हो गया।
पुलिस की कार्रवाई और मेडिकल जांच
जिसके बाद पीड़िता किसी तरह अपने पहुंची और पूरी आपबीती अपने परिजनों को सुनाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजन तुरंत जीआरपी थाना पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी कैलाश महतो ने बताया कि पीड़िता के परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है और पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। अपराधी को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।