Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-19

Sahibganj News: साहिबगंज में 1.003 किलो ब्राउन शुगर बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

Sahibganj News: बरहरवा अनुमंडल पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.003 किलो ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद ब्राउन शुगर की कीमत लाखों रुपये आंकी गई है। पुलिस का दावा है कि बरहरवा क्षेत्र में यह अब तक की सबसे बड़ी ब्राउन शुगर बरामदगी है।


बरहरवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नितिन खंडेलवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 18 अगस्त की रात करीब 3 बजे सूचना मिली थी कि केशरो गांव के पास पश्चिम बंगाल के कालियाचक और बिहार से जुड़े कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने वाले हैं। सूचना के सत्यापन के बाद उनके नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया।




स्कॉर्पियो का पीछा कर पुलिस ने पकड़ा

पुलिस टीम ने केशरो गांव के आसपास निगरानी शुरू की। करीब 4 बजे एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो केशरो गांव के पास पहुंची। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस ने 1.003 किलो ब्राउन शुगर और तीन मोबाइल फोन बरामद किए। इसके बाद वाहन में मौजूद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।


बिहार और पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन राज, निवासी सहरसा, बिहार; गुलशन कुमार, निवासी मधेपुरा, बिहार और शिवम मिश्रा, निवासी कालियाचक, मालदा, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कालियाचक से ब्राउन शुगर खरीदकर बिहार समेत दूसरे राज्यों में ऊंचे दाम पर बेचते थे।




अन्य तस्करों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान कालियाचक और बिहार से जुड़े कुछ अन्य संदिग्ध तस्करों के नाम सामने आए हैं। अब पुलिस इन नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की जांच कर रही है। nतीनों आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 317(5)/3(5) और NDPS Act की धारा 21(C), 25 और 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !