आपको बताते है कैसे हुआ पूरा घटना
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक काले रंग की स्कूटी संख्या JH05CU-8657 पर सवार होकर पुल पर पहुँचा था। उसने अपनी स्कूटी किनारे खड़ी की और बिना कुछ सोचे-समझे सीधे नदी में कूद गया। वहाँ से गुजर रहे राहगीर जब तक कुछ समझ पाते या उसे रोकने की कोशिश करते, युवक पानी की लहरों में ओझल हो चुका था।
परिजनों में मचा कोहराम
युवक की पहचान तमोलिया निवासी वरुण के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही वरुण के परिजन बदहवास हालत में मौके पर पहुँचे। पुल पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सूचना मिलते ही आदित्यपुर और कपाली थाना की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँची। स्थानीय गोताखोरों को तुरंत काम पर लगाया गया है, जो नदी की गहराई में युवक की तलाश कर रहे हैं। हालांकि, खबर लिखने तक शव को बरामद नहीं किया जा सका है।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने युवक की स्कूटी को अपने कब्जे में ले लिया है। वरुण ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और मामले के हर संभावित पहलू जैसे कि पारिवारिक विवाद, मानसिक तनाव आदि से किसी प्रकार से परेशान तो नहीं था पुलिस इसकी बारीकी से जांच कर रही है।
एक अपील
यदि आप या आपका कोई जानने वाला किसी भी प्रकार के मानसिक तनाव से गुजर रहा है, तो कृपया उसकी मदद करे घर वालों से मदद मांगें। स्थानीय हेल्पलाइन या विशेषज्ञों से संपर्क करना जीवन बचा सकता है।