Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-13

Seraikela Crime News: रागीब हत्याकांड में फरार आरोपी तारिक पुलिस के हत्थे चढ़ा

Seraikela Crime News: सरायकेला के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कपाली ओपी पुलिस ने रागीब हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी तारिक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को पकड़ने के बाद शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

पुलिस के अनुसार तारिक लंबे समय से इस मामले में फरार चल रहा था. उसकी तलाश के लिए पुलिस द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया था. लगातार की जा रही छापेमारी और तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस को उसे गिरफ्तार करने में सफलता मिली.

पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी एक अन्य मामले में भी वांछित था. वह कपाली ओपी थाना में भी नामजद है, जिसमें भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट की धारा 27 भी शामिल है.

फिलहाल आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !