Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-12

Seraikela Crime News: राजनगर में 17 साल से फरार लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार, चाईबासा में भी था वांछित

Seraikela: वर्ष 2009 में सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में हुए लूट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी राजू लोहार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी गंगा लोहार का पुत्र है और सिनी क्षेत्र का रहने वाला है.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस को सूचना मिली थी कि राजू लोहार राजनगर इलाके में मौजूद है. इसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की और उसे पकड़ लिया. पुलिस के अनुसार, आरोपी की तलाश लंबे समय से की जा रही थी. गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में यह भी जानकारी सामने आई कि वह चाईबासा मुफस्सिल थाना में दर्ज एक अन्य मामले में भी वांछित था.

न्यायिक हिरासत में भेजा गया
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद राजू लोहार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थाना प्रभारी के मुताबिक, पुराने मामलों में फरार चल रहे आरोपियों और स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !