Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-08

Seraikela News: आदित्यपुर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

Seraikela News: आदित्यपुर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे सिद्धेश नर्सिंग होम के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई. अज्ञात चोर मौके का फायदा उठाकर बाइक लेकर फरार हो गया. घटना के समय आसपास ज्यादा भीड़भाड़ नहीं थी, जिसका फायदा आरोपी ने उठाया.


CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. फुटेज में एक युवक आता है और कुछ ही सेकंड में बाइक लेकर फरार हो जाता है. यह वीडियो अब पुलिस के पास है, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है.

पुलिस जांच में जुटी, लोगों में नाराजगी
बाइक मालिक रंजन कुमार ने आदित्यपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के इलाकों में पूछताछ भी की जा रही है. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और जल्द कार्रवाई की मांग की है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !