Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-21

Seraikela News: ईचागढ़ में CO2 गैस टैंकर में लगी भीषण आग, जलकर पूरी तरह खाक

Seraikela News: सरायकेला जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के उर्मिला चौक के पास दारुदा इलाके में बुधवार देर रात एक CO2 गैस टैंकर में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और टैंकर धू-धू कर जलने लगा. घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बजरंग महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया. काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया. आग बुझाने के दौरान करीब दो घंटे तक मुख्य सड़क पर यातायात प्रभावित रहा. बाद में पुलिस ने आवागमन सामान्य कराया.

राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. हालांकि आग की तेज लपटों के कारण टैंकर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया.

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है. आशंका जताई जा रही है कि भीषण गर्मी के कारण वाहन का इंजन अधिक गर्म हो गया, जिसके बाद आग भड़क उठी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !