Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-05

Seraikela News: कपाली ओपी पुलिस की कार्रवाई, दो गैर जमानती वारंटी गिरफ्तार

Seraikela News: वरीय अधिकारियों के निर्देश पर कपाली ओपी पुलिस ने 4 और 5 मई की रात विशेष अभियान चलाकर दो गैर जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार आरोपियों में रजी अहमद अंसारी, उम्र 22 वर्ष, निवासी इस्लाम नगर कपाली शामिल है. उसके खिलाफ जमशेदपुर न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी था. वहीं सनाउल्लाह अंसारी उर्फ बंगाली, उम्र 42 वर्ष, निवासी अंसार नगर कपाली को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसके खिलाफ चांडिल न्यायालय से वारंट जारी था.

दोनों आरोपियों को कपाली ओपी क्षेत्र से पकड़कर आवश्यक प्रक्रिया के बाद न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा गया है.

पुलिस ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !