Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-26

Seraikela News: तिरुलडीह में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, बिना हेलमेट चालकों को बांटे गए हेलमेट

Seraikela: पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर मंगलवार को तिरुलडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत शहीद चौक के समीप सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने ग्रामीणों और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।

वाहन चालकों को दी गई सड़क सुरक्षा की जानकारी
अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी कौशल कुमार ने किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी दी और सुरक्षित वाहन चलाने के प्रति जागरूक किया।

बिना हेलमेट चालकों को बांटे गए हेलमेट
पुलिस ने बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चला रहे लोगों को रोककर उन्हें हेलमेट वितरित किए। साथ ही हेलमेट पहनने के महत्व के बारे में भी समझाया गया।

“हेलमेट आपकी सुरक्षा कवच है” : थाना प्रभारी
थाना प्रभारी कौशल कुमार ने कहा कि एक छोटी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने कहा, “हेलमेट आपकी सुरक्षा कवच है।” उन्होंने लोगों से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाएं और सभी यातायात नियमों का पालन करें।

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है उद्देश्य
पुलिस ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। अभियान के दौरान लोगों को नियमों की जानकारी देने के साथ उनका पालन करने के लिए भी प्रेरित किया गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !