Seraikela News: सरायकेला में होमगार्ड बहाली को लेकर एक बड़ी प्रक्रिया पूरी हो गई है। बिरसा मुंडा स्टेडियम में नीमडीह प्रखंड के युवक और युवतियों के लिए फिजिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। इस बहाली में युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कुल 1170 अभियार्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 771 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
CCTV निगरानी में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया
फिजिकल टेस्ट यानी दौड़ में इस बार लड़कियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। कुल 311 अभियार्थी सफल हुए जिसमे में 211 महिलाएं और 100 पुरुष शामिल हैं। अब ये सभी सफल उम्मीदवार आगे होने वाली लिखित परीक्षा में बैठ सकेंगे। इस पूरी प्रक्रिया को साफ-सुथरा और पारदर्शी रखने के लिए प्रशासन ने कड़ी व्यवस्था की थी। स्टेडियम में CCTV कैमरे लगाए गए थे और अधिकारियों की नजर हर गतिविधि पर थी।
सुरक्षा और स्वास्थ्य टीम मुस्तैद, हर स्थिति से निपटने की तैयारी
मौके पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौजूद रही, ताकि किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत मदद मिल सके। नीमडीह के युवाओं ने इस बहाली में अपनी मेहनत और फिटनेस दिखाते हुए देश सेवा के लिए अपना जज्बा साफ तौर पर दिखा दिया।