Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-15

Seraikela News: महाशिवरात्रि पर आस्था का सैलाब, कलश यात्रा और जलाभिषेक से गुंजायमान हुए शिवालय

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. जिले के विभिन्न क्षेत्रों में धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसमें डुमरा पंचायत और कांड्रा बाजार प्रमुख केंद्र रहे. श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह उत्सव की तैयारियां कीं.

डुमरा में भव्य कलश यात्रा और जलाभिषेक
डुमरा पंचायत के बेगनाडीह टोला में समाजसेवी रतिलाल मंडल के नेतृत्व में एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई. इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और कुंवारी कन्याओं ने हिस्सा लिया. श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ गांव के तालाब पहुंचे, जहां से विधि-विधान पूर्वक जल भरकर पूरे गांव का भ्रमण किया गया. "हर-हर महादेव" के जयघोष के साथ कलश यात्री शिव मंदिर पहुंचे और महादेव का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की. यहां भगवान शिव और माता पार्वती के शुभ विवाह का विशेष आयोजन भी सुनिश्चित किया गया है.

कांड्रा के शनिदेव धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़
कांड्रा बाजार स्थित शनिदेव धाम मंदिर में भी महाशिवरात्रि पर सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा. श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और आशीर्वाद मांगा. मंदिर के संयोजक रोशन कुमार साव ने बताया कि शाम से विशेष पूजा-अर्चना शुरू होगी, जिसके बाद पारंपरिक रीति-रिवाज से शिव-पार्वती विवाह संपन्न कराया जाएगा. महिलाओं द्वारा मंगल गीत गाए जा रहे हैं और मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं सुगम दर्शन की व्यापक व्यवस्था की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !