Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-11

Seraikela News: सरायकेला के विभिन्न प्रखंडों में मनाया गया विश्व प्लंबर दिवस

Seraikela News: जिले के अलग-अलग प्रखंडों में विश्व जल दिवस पखवाड़ा के तहत विश्व प्लंबर दिवस मनाया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में प्लंबरों की अहम भूमिका को सामने लाना और जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना था.


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पाइपलाइन की नियमित जांच और मरम्मत बेहद जरूरी है. उन्होंने पाइपलाइन में लीकेज रोकने, जलापूर्ति योजनाओं के बेहतर रखरखाव और जल संसाधनों के संरक्षण पर विशेष जोर दिया. अधिकारियों ने बताया कि जलापूर्ति प्रणाली के संचालन और रखरखाव में प्लंबरों का योगदान महत्वपूर्ण होता है.


इस मौके पर जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों को जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और पेयजल स्रोतों की सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई. साथ ही यह संदेश भी दिया गया कि जल संसाधनों का जिम्मेदारी से उपयोग और सामुदायिक सहयोग से ही भविष्य में संभावित जल संकट से प्रभावी तरीके से निपटा जा सकता है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !