Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-21

Seraikela News: सरायकेला पुलिस ने CEIR पोर्टल से बरामद किए 6 गुम मोबाइल, मालिकों को लौटाए

Seraikela: सरायकेला पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन को उनके असली मालिकों तक पहुंचाने में सफलता हासिल की है। प्रोजेक्ट मिलाप के तहत पुलिस ने छह मोबाइल फोन बरामद कर शुक्रवार को संबंधित लोगों को सौंप दिए। थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने सभी लाभुकों को अपने हाथों से मोबाइल फोन वापस किए।

इन लोगों को वापस मिले मोबाइल
पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइल फोन मनोज दास, सुखदेव मजुमदार, बबिता सरदार, पालती कालिन्दी, बजरंग गागराई और विजय रजक को सौंपे गए। मनोज दास हंसाउड़ी वार्ड संख्या-4, सुखदेव मजुमदार सीनी बाजार, बबिता सरदार गुमानडीह, पालती कालिन्दी मधुपुर, बजरंग गागराई बिष्टुपादुका और विजय रजक टेन्टोपोसी के रहने वाले हैं।

CEIR पोर्टल से हुई बरामदगी
थाना प्रभारी ने बताया कि CEIR पोर्टल के जरिए गुम हुए मोबाइल फोन की तकनीकी निगरानी की गई। इसी प्रक्रिया के तहत पुलिस ने छह मोबाइल बरामद किए। मोबाइल वापस मिलने के बाद सभी लाभुकों ने खुशी जताई। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस के प्रति भरोसा और संतोष भी व्यक्त किया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !