Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-07

Seraikela News: सरायकेला में गृह रक्षक भर्ती के लिए शारीरिक और लिखित परीक्षा की तिथियां घोषित

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले में झारखंड गृह रक्षा वाहिनी के अंतर्गत ग्रामीण और शहरी गृह रक्षकों के नव नामांकन के लिए शारीरिक जांच परीक्षा और लिखित परीक्षा का कार्यक्रम तय कर दिया गया है. यह प्रक्रिया विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी और दावा-आपत्ति की जांच के बाद पात्र अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित की गई है.

जारी कार्यक्रम के अनुसार सभी अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच परीक्षा और लिखित परीक्षा बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला में आयोजित की जाएगी. कुकड़ू प्रखंड के अभ्यर्थियों की परीक्षा 17 मार्च को सुबह 05:00 बजे होगी. कुचाई के लिए 18 मार्च, गम्हरिया के लिए 19 मार्च, ईचागढ़ प्रखंड के अभ्यर्थियों के लिए 23 और 24 मार्च, चांडिल के लिए 28 मार्च, राजनगर के लिए 01 और 02 अप्रैल, सरायकेला के लिए 04 अप्रैल, खरसावां के लिए 06 अप्रैल तथा नीमडीह के लिए 07 अप्रैल को परीक्षा निर्धारित की गई है. वहीं गैर तकनीकी शहरी श्रेणी के अभ्यर्थियों की परीक्षा 08 अप्रैल और तकनीकी शहरी श्रेणी के अभ्यर्थियों की परीक्षा 09 अप्रैल 2026 को सुबह 05:00 बजे आयोजित होगी.

अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे परीक्षा के दिन अपने साथ आवेदन की पावती रसीद यानी एकनॉलेजमेंट स्लिप और पहचान पत्र की मूल प्रति अवश्य लेकर आएं. पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट में से किसी एक दस्तावेज को मान्य किया जाएगा.

प्रशासन की ओर से यह भी बताया गया है कि कुछ अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन में दर्ज प्रखंड और उनके स्थानीय निवास प्रमाण पत्र में अंकित प्रखंड अलग-अलग पाए गए हैं. ऐसे मामलों में अभ्यर्थियों को उनके स्थानीय निवास प्रमाण पत्र में दर्ज प्रखंड के आधार पर उपलब्ध रिक्तियों के विरुद्ध पात्र माना जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !