Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-04

Seraikela News: सरायकेला में पुलिस की पैदल गश्ती, लोगों से संवाद कर नशामुक्ति के प्रति किया जागरूक

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले में नए पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी के पदभार संभालने के बाद जिला पुलिस ने सामाजिक पुलिसिंग को मजबूत करने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से नई पहल शुरू की है। इसी क्रम में सरायकेला नगर थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में विशेष पैदल गश्ती अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण किया।

पुलिस ने स्थानीय लोगों से किया संवाद
गश्ती के दौरान पुलिस ने केवल सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने तक ही सीमित नहीं रहते हुए स्थानीय लोगों से सीधा संवाद किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उनके सुझाव भी लिए। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने आम नागरिकों को नशामुक्ति के प्रति भी जागरूक किया। लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की है और इसे क्षेत्र की सुरक्षा व जनसंपर्क के लिए सकारात्मक कदम बताया है।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !