Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-17

Seraikela News: सरायकेला में बोलेरो से तीन गाय बरामद, पुलिस को देखकर चालक फरार

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी पुलिस ने गुरुवार देर शाम गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो वाहन से तीन गाय बरामद की हैं. पुलिस की कार्रवाई के दौरान चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने वाहन को जब्त कर जांच शुरू कर दी है.


पुलिस को देखते ही भागा चालक

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि बोलेरो (OR09Q-3887) में मवेशियों का परिवहन किया जा रहा है. सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस ने पुड़ीसिल्ली इलाके में घेराबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया. पुलिस को देखकर चालक तेज गति से वाहन लेकर कपाली की ओर भाग निकला.

पीछा करने पर बोलेरो छोड़कर फरार
पुलिस ने बोलेरो का पीछा किया. इस दौरान चालक हासमी मोहल्ला पहुंचा और वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया. पुलिस ने मौके से बोलेरो को कब्जे में लिया. तलाशी के दौरान वाहन से तीन गाय बरामद हुईं, जिन्हें सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया गया.

चालक की तलाश में जुटी पुलिस
कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि फरार चालक की पहचान की जा रही है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस यह भी पता लगा रही है कि बरामद मवेशियों को कहां से लाया जा रहा था और उन्हें किस स्थान पर ले जाया जा रहा था. मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !