Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-10

Seraikela News: सरायकेला में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं

Seraikela News: समाहरणालय भवन स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों और नगर क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को उपायुक्त ने क्रमवार और गंभीरता से सुना.


जनता दरबार में उठाए गए प्रमुख मामलों में गम्हरिया अंचल कार्यालय अंतर्गत पंजी-II के संधारण, सीमांकन और अवैध अतिक्रमण से मुक्ति से जुड़े विषय शामिल रहे. इसके अलावा अवैध ईंट-भट्टों के संचालन पर रोक लगाने, चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के डैम-डूबी गांवों की जलसहियाओं का नाम सूची से हटाए जाने और पिछले दो वर्षों से मानदेय का भुगतान नहीं होने से संबंधित प्रकरण भी सामने आए.


उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता दरबार में आए प्रत्येक मामले की विधिसम्मत, त्वरित और निष्पक्ष जांच करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने यह भी कहा कि जिन मामलों में स्थल निरीक्षण जरूरी है, वहां तुरंत निरीक्षण कर तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !