Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-02

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 37 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी तथा सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने व्यापक स्तर पर पदस्थापन एवं प्रतिनियुक्ति आदेश जारी किया है। जारी आदेश के तहत कुल 37 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण कर उन्हें विभिन्न थाना, ओपी, पुलिस केंद्र एवं सीएनओ कार्यों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

कई थानों में बदले गए पुलिस पदाधिकारी
आदेश के अनुसार सअनि मो. रिजवान आलम को सरायकेला थाना से राजनगर थाना, सअनि बनारसी दास को सरायकेला थाना से चौका थाना, मअनि कुमारी सिंगो हेम्ब्रम को राजनगर थाना से गम्हरिया थाना तथा सअनि महेंद्र प्रसाद यादव को खरसावां थाना से पुलिस केंद्र सरायकेला भेजा गया है। वहीं सअनि पतरस आइन्द को खरसावां थाना से कांड्रा थाना और सअनि लाल टोपनो को कुचाई थाना से आदित्यपुर थाना में सीएनओ कार्य के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है।

आदित्यपुर थाना समेत कई इकाइयों में नई तैनाती
सअनि विनोद मांझी को दलभंगा ओपी से आदित्यपुर थाना, सअनि समा सुसारो तलगड़ा को आदित्यपुर थाना से चांडिल थाना, सअनि मनोहर मिंज को आदित्यपुर थाना से कुचाई थाना में सीएनओ कार्य तथा सअनि अमर कुमार मंडल को आदित्यपुर थाना से सरायकेला थाना भेजा गया है। वहीं सअनि समसुद्दीन को आदित्यपुर थाना से पुलिस केंद्र सरायकेला में पदस्थापित किया गया है।



अन्य पदाधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी
ग्रेस कंडुलना बेम्बो को गम्हरिया थाना से आरआईटी थाना, शशि भूषण प्रसाद को गम्हरिया थाना से नीमडीह थाना में सीएनओ कार्य, प्रवेश राम को गम्हरिया थाना के सिरिस्ता कार्य से ईचागढ़ थाना, सुभाष कुमार यादव को कांड्रा थाना से राजनगर थाना तथा गुरुवा मुंडा को कांड्रा थाना से सरायकेला थाना में सीएनओ कार्य के लिए पदस्थापित किया गया है।

इसके अलावा सुरेंद्र कुमार सिंह, रूबलाल मंडल, हरे प्रसाद सिंह, शांति मिंज, संजय कुमार दास, महेश कुजूर, मुन्ना कुमार राय, मोजिबुर रहमान, दीपक कुमार ओझा, मो. मुख्तेश्वर रहमान, सुशील प्रकाश राय, अरविंद कुमार पंडित, अशोक कुमार, जनेश्वर साह, मंगला खलखो, अनिल उरांव, मुकेश रविदास, बालकु चारको, राजेश कुमार, सुभाष आलम एवं अख्तर अंसारी समेत अन्य पदाधिकारियों को भी विभिन्न थानों, ओपी, पुलिस केंद्र और सीएनओ कार्यों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तत्काल योगदान देने का निर्देश
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित पदाधिकारियों को अविलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने तथा विधिवत प्रभार हस्तांतरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद
पुलिस विभाग में किए गए इस व्यापक फेरबदल को जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रशासन को उम्मीद है कि नई तैनातियों से पुलिसिंग व्यवस्था मजबूत होगी और आम जनता को बेहतर सुरक्षा एवं त्वरित पुलिस सेवा उपलब्ध हो सकेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !