Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-15

Seraikela News: आदित्यपुर के अर्जुन स्टोर में हंगामा, मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप

Seraikela News: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के एस-टाइप मोड़ स्थित दीप कॉम्प्लेक्स के अर्जुन स्टोर में शुक्रवार सुबह मामूली विवाद ने अचानक तूल पकड़ लिया। फ्रिज से सामान निकालने को लेकर दुकानदार और एक युवक के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। घटना के बाद दुकान के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई।

पैसे देने को लेकर दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे
दुकानदार पक्ष का आरोप है कि युवक फ्रिज से सामान निकालकर बिना पैसे दिए जाने लगा था। रोकने पर उसने बहस शुरू कर दी। वहीं युवक का कहना है कि वह सामान का भुगतान करने ही जा रहा था, लेकिन दुकानदार ने पहले उसके साथ मारपीट की।

स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से शांत हुआ मामला
घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गई, लेकिन पुलिस पहुंचने से पहले ही आसपास के लोगों और समझदार नागरिकों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया। बाद में आपसी बातचीत के जरिए मामले का समझौता करा दिया गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !