Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-21

Seraikela News: कपाली में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 70 हजार नगद और जेवर ले उड़े चोर

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली थाना क्षेत्र से चोरी का एक मामला सामने आया है. हंसाडुंगरी झोपड़ी बस्ती में अज्ञात अपराधियों ने एक बंद मकान में घुसकर हाथ साफ कर दिया. बताया जा रहा है कि,  मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा कर  चोर घर के भीतर घुस गए फिर इस पूरे वारदात को अंजाम देते हुए  हजारों रुपये नकद व सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए. घटना के वक्त पीड़ित परिवार के सदस्य अपने रोज मरा के काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे.


काम से लौटे तो टूटा मिला मुख्य दरवाजा
पीड़ित परिजनों के अनुसार, वे दिनभर अपने काम पर थे. शाम को जब वे वापस घर लौटे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ देखकर उनके होश उड़ गए. घर के भीतर प्रवेश करने पर सभी कमरों का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था. अलमारियों और बक्सों के ताले टूटे मिले, जिन्हें चोरों ने कीमती सामान की तलाश में पूरी तरह खंगाल डाला था.

करीब 70 हजार रुपये के नुकसान की आशंका
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, चोरों ने एक कमरे से लगभग 1,500 रुपये और दूसरे कमरे से करीब 15,000 रुपये नकद पर हाथ साफ किया है. इसके अलावा अलमारी में रखे सोने के कान की बालियां भी गायब हैं. पीड़ित परिवार का अनुमान है कि इस वारदात में लगभग 60 से 70 हजार रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी की चोरी हुई है. हालांकि, परिजनों का कहना है कि पूरे सामान का मिलान करने के बाद ही कुल नुकसान का सही आंकड़ा स्पष्ट हो सकेगा.



पिछले रास्ते से दाखिल हुए थे चोर
प्राथमिक जांच और साक्ष्यों के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि अपराधी मकान के पिछले हिस्से से दाखिल हुए थे. घर में कीमती सामान ढूंढने के बाद वे उसी रास्ते से आसानी से चंपत हो गए. घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है और उन्होंने इलाके में दिन के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है.

सबूत जुटाने में जुटी कपाली पुलिस
वारदात की सूचना मिलते ही कपाली थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि इस चोरी को किसी स्थानीय गिरोह ने अंजाम दिया है या इसमें कोई अकेला अपराधी शामिल था. फिलहाल पुलिस का दावा है कि मामले की हर एंगल से जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !