Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-18

Seraikela News: SIR और जनगणना पर झामुमो अलर्ट, कार्यकर्ताओं को मिला घर-घर जाने का निर्देश

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भुईयांडीह स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय में जिला कमिटी की अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शिवेंदु महतो ने की। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

SIR और जनगणना पर बनी रणनीति
बैठक में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) और आगामी जनगणना को लेकर कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। नेताओं ने कहा कि बूथ स्तर तक जाकर लोगों को जागरूक करना जरूरी है, ताकि किसी भी वास्तविक मतदाता का नाम मतदाता सूची से न हटे। कार्यकर्ताओं को SIR प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी भी दी गई।

पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार पर जोर
बैठक में पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने और सरकार की योजनाओं व पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। नेताओं ने कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की कुंजी है और हर कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

घर-घर जाएंगे कार्यकर्ता 
ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने कहा कि SIR और जनगणना आम जनता से सीधे जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को सतर्क और जागरूक करेगा। वहीं जिला अध्यक्ष शिवेंदु शेखर महतो ने “बूथ जीतो, चुनाव जीतो” का संदेश देते हुए संगठनात्मक मजबूती पर बल दिया।

कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में चारुचंद किस्कू, गुरुचरण किस्कू, ओम प्रकाश लायक और बैद्यनाथ टुडू समेत जिला कमिटी के पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। फिलहाल इस बैठक को संगठन मजबूती और आगामी राजनीतिक तैयारियों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !