Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-10

Seraikela News : सरायकेला-खरसावां में जंगली हाथी की संदिग्ध मौत, हाई वोल्टेज तारों पर उठे सवाल

Seraikela News : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में एक जंगली हाथी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत तिरुलडीह और सपारूम गांव के जंगल क्षेत्र की बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हाथी की मौत हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से हुई है।जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने जंगल में हाथी का शव पड़ा देखा, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तत्काल तिरुलडीह पुलिस और वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।वन विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल के आसपास से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। अधिकारियों का कहना है कि हाथी की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है। फिलहाल हाथी के शव का पोस्टमॉर्टम कराने की प्रक्रिया चल रही है, जिसके बाद मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

ग्रामीणों ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, कार्रवाई की मांग

घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय ग्रामीणों ने जंगल क्षेत्र से गुजर रहे हाई वोल्टेज बिजली तारों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि जंगलों से गुजरने वाले बिजली तार वन्यजीवों के लिए लगातार खतरा बने हुए हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की है कि जंगल क्षेत्रों में बिजली तारों की नियमित जांच कराई जाए और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

वन विभाग ने कहा है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !